फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निष्पक्ष चुनाव के लिए टीम भावना से कार्य करें अधिकारी : प्रेक्षक

Thu, 09 May 2024 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। लोकसभा चुनाव के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक आईएएस बबिता ने नोडल अधिकारियों से कलक्ट्रेट सभागार में परिचय प्राप्त किया। निर्देश दिए कि निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव के लिए सभी अधिकारी टीम भावना से कार्य करें।
विज्ञापन

कहा कि अधिकारी प्रशिक्षण के दौरान ईवीएम संचालन का कार्य अवश्य सीख लें। स्वीप प्रभारी जयदेव सीएस ने बताया कि मतदान के लिए 456000 परिवारों से संपर्क किया जा चुका है। प्रवासी मतदाताओं को पोस्ट कार्ड भेजे गए हैं। सभी 2151 बूथों के लिए पीठासीन एवं मतदान अधिकारी प्रथम का प्रशिक्षण पूरा कर लिया गया है। पूर्ण मतदान पार्टी का प्रशिक्षण 14 मई से किसान डिग्री काॅलेज में कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें