फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायतों का गंभीरता के साथ निस्तारण करें अफसर : डीएम

Wed, 11 Jun 2025 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने कार्यालयाध्यक्षों को आईजीआरएस मामलों का निस्तारण अपनी देख-रेख समय से कराने की हिदायत दी। मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक में अफसरों को सचेत किया कि किसी भी दशा में कोई संदर्भ डिफाल्टर की श्रेणी में न जाने पाए। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को शिकायतकर्ता को फोन के माध्यम से अवगत कराते हुए स्थल पर जाकर दोनों पक्षों को सुनने के बाद निस्तारित आख्या तथा संबंधित फोटोग्राफ्स पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए। दोनों पक्षों से फीडबैक अवश्य लें। बैठक में सीडीओ सार्थक अग्रवाल, एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान, सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती समेत विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें