फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: वंचित समाज के हक में आवाज उठाएगा अपना दल

Wed, 11 Jun 2025 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
हर्रैया। अपना दल एस विधान सभा इकाई की बैठक मंगलवार को पार्टी कार्यालय मेें हुई। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार पटेल ने किया। कहा कि वंचित समाज के हक में अपना दल आवाज उठाएगा।
विज्ञापन


बतौर मुख्य अतिथि बैठक में शामिल शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव इंद्रजीत प्रजापति ने कहा कि अपना दल एस पिछड़े, दलित व वंचित समाज के हक के लिए लगातार आवाज उठा रहा है। विजय कुमार पटेल ने कहा कि लोकतंत्र में असली ताकत संख्या बल की होती है। हमारे जनप्रतिनिधि विधानसभा, राज्य सभा एवं लोकसभा में जितनी अधिक संख्या में पहुंचेंगे, हमारी लड़ाई उतनी ही मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी। बैठक का संचालन जिला सचिव योगेंद्र पटेल किया। शैलेंद्र सिंह, अजय सिंह, सुभाष कनौजिया, संदीप, दिनेश पटेल आदि मौजूद रहे। संवाद
स्वतंत्रता सेनानी गया प्रसाद की जयंती मनाएगा अपना दल एस
बभनान। अपना दल एस विधानसभा कप्तानगंज की बैठक मंगलवार को विधानसभा के उत्तरी जोन कार्यालय में हुई। विधान सभा प्रभारी एवं बौद्धिक मंच के प्रदेश सचिव राम नरेश पटेल ने बताया कि हर महीने 28 तारीख को जिले की प्रगति रिपोर्ट तैयार की जाएगी। राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में 2 तारीख को जिलाध्यक्ष उसे प्रस्तुत करेंगे। प्रदेश महासचिव राम सिंह पटेल ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर 20 जून को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गया प्रसाद कटियार, 25 जून को पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह, 26 जून को छत्रपति शाहूजी महाराज तथा 02 जुलाई को दल के संस्थापक डॉक्टर सोनेलाल पटेल की जयंती मनाई जाएगी। अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष प्रमोद पाल ने की और संचालन जिला मीडिया सचिव मनीष श्रीवास्तव ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें