बस्ती। कलक्ट्रेट सभागार में डीसीसी/ डीएलआरसी की बैठक मंगलवार को हुई। इसकी अध्यक्षता डीएम कृत्तिका ज्योत्सना ने की। इस दौरान जिले में संचालित विभिन्न बैंकिंग एवं वित्तीय योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की गई। डीएम ने कहा कि वार्षिक ऋण योजना के तहत निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शतप्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करनी होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, पीएम स्वनिधि, पशुपालन, मत्स्य विभाग, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को प्राथमिकता के आधार पर ऋण उपलब्ध कराए जाने का निर्देश दिया। बैंक व ऋण वितरण, सीडी रेशियों तथा वित्तीय समावेशन योजनाओं की नियमित समीक्षा का निर्देश भी दिया। डीएम ने सभी बैंक शाखा के प्रबंधकों से अपेक्षा जताई कि लंबित ऋण आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण कराए। संवाद