फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दौड़ते रहे अफसर, फिर भी पहले दिन खरीद शून्य

Sat, 02 Mar 2024 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। पूरे बस्ती मंडल के एक भी जिले के खरीद केंद्रों पर गेहूं खरीद के पहले दिन एक भी किसान गेहूं बेचने नहीं पहुंचे। इसका प्रमुख कारण अभी तक फसल न तैयार होना बताया जा रहा है। जबकि संभाग से लेकर जिला स्तर के अधिकारी केंद्रों का निरीक्षण करते दिखाई दिए।
विज्ञापन




हर साल की तरह इस बार भी पहली मार्च से गेहूं खरीद शुरू होनी थी। इसके लिए कमिश्नर अखिलेश सिंह ने बस्ती समेत संतकबीरनगर व सिद्धार्थनगर जिले में कुल 203 खरीद केंद्रों को स्थापित करने का निर्देश आरएफसी यानी कि संभागीय खाद्य नियंत्रक दुर्गेश प्रसाद को दिए थे। जबकि इसके अलावा अभी कम से कम दो सौ केंद्र और बनाए जाने की संभावना है। इसके लिए सभी केंद्र स्थापित कर दिए गए और आवश्यक सामग्री भी केंद्रों पर उपलब्ध करवा दी गई। यही नहीं तीनों जिले के अफसर भी सप्ताह भर पहले से ही गांव-गांव में गेहूं खरीद की नीतियों का प्रचार प्रसार करने में जुट गए। बावजूद इसके बोहनी के रूप में पहले दिन खरीद शून्य रही।

डिप्टी आरएमओ अजय प्रताप सिंह के अनुसार पिछले वर्ष गेहूं का समर्थन मूल्य जहां 2125 रुपये रहा, वहीं इस बार सरकार ने डेढ़ सौ रुपए की बढ़ोत्तरी कर 2275 रुपये कर दिया है। यही नहीं बटाईदार किसानों को भी इस बार पंजीकरण कराने व गेहूं बेचने की सुविधा दी गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार समर्थन मूल्य की बढ़ोत्तरी व बटाईदार किसानों को मिले अधिकारों की वजह से गेहूं की खरीद लक्ष्य से भी अधिक होगी। बताया कि जिले के सभी केंद्रों पर तैयारी पूरी हो चुकी है। जल्द ही फसल पकने लगेगी तो खरीद में तेजी आ जाएगी।
विज्ञापन

इस बार भारतीय खाद्य निगम ने बस्ती जिले में सात क्रय केंद्र स्थापित किए हैं। जबकि पूर्व में महज दो ही केंद्र स्थापित किए जाते थे। एफसीआई के प्रबंधक धीरज सिंह के अनुसार रेलवे मालगोदाम स्थित एफसीआई गोदाम, प्लॉस्टिक कॉम्पलेक्स स्थित सीडब्ल्यूसी गोदाम, मंडी स्थित गोदाम पर दो क्रय केंद्र व रुधौली में दो क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। जबकि पहले सिर्फ रेलवे मालगोदाम स्थित क्रय केंद्र पर ही खरीद होती थी।
आरएफसी दुर्गेश प्रसाद ने बताया कि इस बार अभी तक बस्ती जिले में 90, सिद्धार्थनगर में 69 व संतकबीरनगर में 44 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। जबकि अभी इतने ही क्रय केंद्र और भी स्थापित किए जाने की योजना तैयार की गई है।

इन अधिकारियों ने किया केंद्रों का निरीक्षण



आरएफसी दुर्गेश प्रसाद की अगुवाई में डिप्टी आरएमओ अजय प्रताप सिंह की टीम ने बस्ती, पीसीएफ के जिला प्रबंधक अमित चौधरी की टीम ने बस्ती व सिद्धार्थनगर और क्षेत्रीय विपणन अधिकारी सुभाष सिंह समेत अन्य अधिकारियों ने संभाग में स्थापित क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें