बस्ती। डाॅ. वर्षा शुक्ला को शहर के 15 शैय्या वाले राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल कोर्ट एरिया का प्रभारी चिकित्साधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने कार्यभार ग्रहण करने के बाद कहा कि अस्पताल की साख बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है। इसके पूर्व यहां का प्रभार संभाल रहे बस्ती-संतकबीर नगर के क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा अधिकारी डाॅ. वीके श्रीवास्तव की सेवानिवृत्ति के बाद क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डाॅ. रामशंकर गुप्ता कार्यभार संभाल रहे थे। संवाद