फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अधिकारी वीसी और मीटिंग में व्यस्त...सीयूजी फोन उठाने की फुर्सत नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिले के आला अधिकारियों को फोन उठाने की फुर्सत नहीं है। यदि कुछ अफसरों का सीयूजी फोन रिसीव भी हो रहा हैं तो उधर से बोलने वाले साहब नहीं, बल्कि उनका कोई न कोई कर्मचारी निकल रहा है।
विज्ञापन

किंचित अधिकारियों में ही पलटकर फोन करने की आदत शुमार है। बाकी अधिकारी सीयूजी पर आने वाले फोन भूल जाते हैं। इससे आमजन के अलावा जागरूक नागरिकों को भी परेशानी हो रही है। लोगों का कहना है कि अधिकारियों के फोन न उठने से समय से सूचनाओं का आदान-प्रदान नहीं हो पा रहा है। विधान परिषद में यह मामला गूंजने के बाद भी कई अफसरों की आदत में अभी सुधार नहीं हुआ है। उनका सीयूजी फोन मिलाने पर नहीं उठ रहा है।
जानकार बताते हैं कि कुछ जनप्रतिनिधि एवं समाज के सक्रिय लोगों को कुछ अफसर अपना निजी नंबर शेयर करते हैं। इसी जानने वाले लोगाें से अफसर बातकर लेते हैं। इसके अलावा सीयूजी में आने वाले अनजान नंबर के फोन नहीं उठ रहे हैं। बड़े ओहदे के अधिकारी अपना सीयूजी फोन पीआरओ, अर्दली या गनर को पकड़ा दे रहे हैं।
विज्ञापन

दिनभर घंटी बजती रहती है, फोन उठने पर कभी साहब के मीटिंग में होने का उत्तर मिल रहा हैं तो कभी वीसी में व्यस्त होने की बात बताई जा रही है। ऐसे में त्वरित सूचना देने के लिए फरियादी भटकते फिर रहे हैं। इस मामले में अधिकांश विभागों के अधिकारियों का रवैया एक जैसा है।
जबकि डिजिटल इंडिया की थीम पर शासन ने सभी प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को सीयूजी नंबर उपलब्ध कराया है। ताकि आमजन समस्या होने पर अधिकारियों से सीधे तत्काल जुड़ सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें