फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ईवीएम जमा करते समय अधिकारी को हार्ट अटैक से मौत

Mon, 27 May 2024 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना काल में पत्नी की हो गई थी मौत, बच्चे हो गए अनाथ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। लोकसभा चुनाव के छठवें चरण का मतदान शनिवार को समाप्त होने के बाद मंडी परिषद में रात में ईवीएम एवं प्रपत्र जमा करते समय एक चुनाव अधिकारी की तबीयत बिगड़ गई। उनकी स्थिति खराब होते देख सहयोगी उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचाए, जहां इलाज दौरान उनकी मौत हो गई।

सल्टौवा गोपालपुर ब्लाॅक के न्याय पंचायत भिरिया के प्राथमिक विद्यालय बंस्तिया मेंं सहायक अध्यापक के पद पर तैनात 44 वर्षीय सुरेद्र कुमार उपाध्याय की चुनाव ड्यूटी महादेवा विधानसभा क्षेत्र के मधवापुर मतदान केंद्र पर लगी ई थी। मतदान कराने के बाद वह ईवीएम जमा करने देर रात मंडी पहुंचे। यहां वह अभी प्रक्रिया पूरी कर ही रहे थे कि इसी बीच उनके सीने में तेज दर्द शुरू हो गया। उन्हें पसीना-पसीना होते देख सहयोगी घबरा गए। उन्होंने इशारे से तत्काल अस्पताल पहुंचाने को कहा, जिस पर सहयोगी उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक अध्यापक की पत्नी का निधन कोरोना काल में हो गया था, उनके एक पुत्री और तीन पुत्र हैं, जो अभी नाबालिग हैं। उनके असामयिक निधन से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर अपने साथी के खोने से प्राथमिक शिक्षक संघ ने शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें