फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सैफाबाद में सरकारी भूमि से हटवाया कब्जा

Sun, 14 Sep 2025 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कलवारी। बहादुरपुर ब्लॉक क्षेत्र के सैफाबाद गांव में शनिवार को प्रशासन ने सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। नायब तहसीलदार स्वाति सिंह के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने खेल के मैदान और विद्यालय की जमीन पर बने शौचालय व बाउंड्रीवाल को जेसीबी मशीन से ध्वस्त कर दिया। गांव के रमेश निषाद ने मुख्यमंत्री के जनता दर्शन कार्यक्रम में शिकायत की थी कि सैफाबाद में सरकारी भूमि पर राम बेलास ने कब्जा कर लिया है। प्रशासन ने मौके पर जांच कर कब्जा हटाने का निर्णय लिया। कार्रवाई के दौरान राजस्व निरीक्षक अशर्फीलाल, शिवनारायण, लेखपाल अवधेश श्रीवास्तव, अवनीश चौधरी, दिनेश सिंह, तथा माझा खुर्द चौकी प्रभारी शैलेश कुमार यादव अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें