फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पति की लंबी उम्र के लिए रखा व्रत, चंद्रमा को अर्घ्य देकर किया पारण

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिले में बृहस्पतिवार को करवाचौथ का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना के साथ निर्जला व्रत रखा। शाम को विधि-विधान से पूजन और चंद्रमा के दर्शन के बाद व्रत का पारण किया।
विज्ञापन

करवा चौथ को लेकर सुबह से ही महिलाओं में उत्साह रहा। बाजारों में मेहंदी, शृंगार सामग्री और पूजन सामग्री की दुकानों पर रौनक दिखी। महिलाओं ने सोलह शृंगार कर पूजा की थाली सजाई और दिनभर व्रत रखा। शाम को घरों में करवाचौथ की कथा सुनने के बाद चंद्रमा के उदय होने का इंतजार किया।
चंद्रोदय के बाद महिलाओं ने चंद्रमा को अर्घ्य दिया और छलनी से चंद्रमा तथा पति के दर्शन किए। इसके बाद पति के हाथों पानी पीकर व्रत का पारण किया। घरों में महिलाओं ने पति की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना की। पर्व के दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ दांपत्य प्रेम और आपसी विश्वास की झलक देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें