फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: छत पर सो रही किशोरी से अश्लील हरकत, केस दर्ज

Mon, 09 Jun 2025 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। नगर थानाक्षेत्र के एक गांव में छत पर सो रही किशोरी से अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के बाबा की तहरीर के पर पुलिस ने आरोपी सोनू कुमार के खिलाफ छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट का केस दर्ज कर लिया है। बताया है कि उनकी 14 वर्षीय नतिनी तीन जून की रात में घर की छत पर सो रही थी। आरोप है कि आरोपी सोनू छत पर पहुंच गया और उसने किशोरी के साथ अश्लील हरकत की। उसकी नींद खुल गई और शोर मचाते हुए विरोध जताया। पकड़े जाने के डर से आरोपी मौके से भाग निकला। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी सोनू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन

मकान का निर्माण रोकने का लगाया आरोप
बस्ती। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के लोहरौली की महिला ने एसपी को पत्र देकर मकान का निर्माण रोकने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही जान माल की रक्षा कु गुहार लगाई है। उन्हाेंने कहा है कि वह अपने जर्जर मकान की मरम्मत करा रही थीं। 5 जून की सुबह लगभग 9 बजे विपक्षी अज्ञात लोगों के साथ जबरिया घुस आए और मकान व दीवार को तोड़ने लगे। विरोध करने पर जान से मार देने की धमकी दी। विपक्षियों ने 7 जून को भी उन्हें डराया-धमकाया और काम बंद कराकर मजदूरों को भगा दिया। पुरानी बस्ती पुलिस ने भी कोई मदद नहीं की। उन्होंने दोषियों पर केस दर्ज करने की मांग की है। संवाद
दो बाइक की टक्कर में तीन लोग घायल
महादेवा। लालगंज थाना क्षेत्र के बस्ती-महुली मार्ग पर हटवा गांव के पास दो बाइक की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर लगभग 1:30 बजे घनघटा थाना क्षेत्र के बकौली निवासी राजेश कुमार (32) पुत्र राम प्यारे अपने घर बकौली से लालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम खिरिहवा जा रहे थे। हटवा गांव से बेहिल गांव की तरफ मुड़ते ही पीछे से आ रहे बाइक सवार बनकटी निवासी 20 वर्षीय मो. नौशाद पुत्र साबित अली ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। नौशाद अपने रिश्तेदार सिद्धार्थ नगर के बयारा निवासी मो. रिजवान पुत्र मो. सानू निवासी को छोड़ने बनकटी से बस्ती जा रहे थे। हादसे में दोनों बाइक गिर गईं और तीन लोग चोटिल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें एंबुलेंस से पीएचसी बनकटी पहुंचाया गया। संवाद
विज्ञापन

शांतिभंग की आशंका में छह का चालान
पैकोलिया। थानाक्षेत्र के दो अलग-अलग गांव के छह लोगों को शांतिभंग की आशंका में पुलिस ने कार्रवाई की है। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र यादव ने बताया कि रविवार को मधवापुर निवासी देवनाथ पाण्डेय तथा महादेवा गांव निवासी सतीश, नीरज, विक्की साहू, अरविंद साहू और अंकित साहू के आपसी रंजिश में आमादा फौजदारी होने की सूचना थाने पर मिली। पुलिस ने आरोपियों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया। संवाद
बंटवारे की रंजिश में मारपीट, केस
बस्ती। कलवारी पुलिस ने बंटवारे की रंजिश को लेकर मारपीट की घटना में केस दर्ज किया है। इसी थाने के भोयर (चकदहा) निवासी अमरावती ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि बंटवारे की रंजिश को लेकर उनके बेटे हरीशलाल को विपक्षियों ने अपशब्द कहते हुए मारापीटा। बीच-बचाव में वह और उनकी बेटी आईं तो उन्हें भी मारपीट कर जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने आरोपित नंदलाल, कंचन, संपदा देवी निवासी भोयर चकदहा और रामचरन निवासी जुड़ईपुर थाना हर्रैया के खिलाफ केस दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। संवाद
तोड़फोड़ से मना करने पर मारपीट, तीन पर केस

सोनहा। थाना क्षेत्र के रखवलिया में मारपीट के मामले में सोनहा पुलिस ने तीन लोगों पर केस दर्ज किया है। सुमित्रा पत्नी रामफेर ने तहरीर देकर बताया कि शनिवार रात आठ बजे गांव की शकुंतला पत्नी जुगुन, प्रदीप कुमार व विष्णु कुमार ने लाठी डंडे लेकर उनके घर के सामने रख छप्पर उजाड़ने व बाथरूम की दीवार तोड़कर गिरा दिए। विरोध करने पर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। प्रभारी निरीक्षक मोतीचंद राजभर ने बताया तीन के खिलाफ मारपीट, गाली गलौज, जानमाल की धमकी व तोड़फोड़ करने का केस दर्ज कर घायलों को मेडिकल कराने के लिए सीएचसी भानपुर भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें