बस्ती। मुंडेरवा क्षेत्र के एक महाविद्यालय से लौट रही छात्रा का रास्ते में हाथ पकड़कर अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। छात्रा के पिता का आरोप है कि उनकी बेटी विद्यालय से प्रवेश पत्र लेकर घर आ रही थी। तभी गांव के आरोपी ने अपने पास बुलाया। हाथ पकड़ कर अश्लील हकरत करने लगा। उसने अपने पिता को यह बात बताई तो पिता युवक के घर शिकायत करने गए। उन्हें अपशब्द कहते हुए मारापीटा गया। पुलिस ने दानिका उर्फ हाकिम प्रसाद पांडेय पर केस दर्ज किया है। संवाद