बस्ती। दरवाजे के सामने से तेज रफ्तार ट्रैक्टर न चलाने की नसीहत देना दुबौलिया थाना क्षेत्र के नानकार निवासी कुछ लोगों को नागवार लगा। आरोप है कि वह लोग मारपीट करने पर उतारू हो गए।
नानकार निवासी ध्रुवचंद्र चौधरी ने तहरीर दी। बताया कि उनके घर के सामने से एक सार्वजनिक पक्की सड़क निकली है। जिस पर गांव का लवकुश काफी तेज रफ्तार से ट्रैक्टर चलाता हुआ जा रहा था। ध्रुवचंद्र के अनुसार उसके भाई महेश लवकुश को रोककर समझाने लगे कि अचानक बच्चे सामने आ सकते हैं और अप्रिय घटना घट सकता है। जिसके बाद लवकुश, गोविन्द, लालचन्द्र और फूलचन्द्र निवासी खदरा थाना दुबौलिया एकराय होकर महेश को मारने-पीटने लगे और जान से मारने की धमकी दी। संवाद