बस्ती। एल्डर कमेटी के चेयरमैन जगदीश प्रसाद पांडेय ने बताया कि यदि सिविल बार एसोसिएशन के मतदाता सूची में अन्य किसी बार या संघ के सदस्य का नाम शामिल हो गया है तो कोई भी अधिवक्ता इसका साक्ष्य सहित आपत्ति दे सकता है। आपत्ति का वैधानिक परीक्षण करते हुए संबंधित का नाम सूची से हटाने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। आपत्ति 11 अक्तूबर को दोपहर दो बजे तक सिविल बार सभागार में स्थिति मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय में जमा कर सकते हैं। संवाद