फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ई-रिक्शा चालक पर जानलेवा हमले को लेकर ओबीसी मोर्चा सड़क पर उतरा

Wed, 17 Sep 2025 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। परशुरामपुर थाना क्षेत्र के रिधौरा निवासी ई-रिक्शा चालक देवा ठाकुर पर हुए जानलेवा हमले और पुलिस की लापरवाही के खिलाफ मंगलवार को ओबीसी मोर्चा मैदान में आ गया। मंडल महासचिव व पूर्व लोकसभा प्रत्याशी ठाकुर प्रेमनन्दवंशी के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रशासनिक अधिकारी, डीआईजी और एएसपी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

मोर्चा ने आरोपियों की गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार की सुरक्षा और पुलिस पर लगे वसूली के आरोपों की जांच की मांग की। पीड़ित परिवार का आरोप है कि सात सितंबर को लगड़ी बागीचा के पास कई हमलावरों ने ई-रिक्शा चालक देवा ठाकुर को रोककर गाली-गलौज की, 700 रुपये लूटे और मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।
बाद में घर जाकर बेलचे से हमला कर मनोज कुमार को गंभीर रूप से घायल कर दिया। जब परशुरामपुर थाने पहुंचे तो थानाध्यक्ष ने केस दर्ज करने से पहले इलाज कराकर आने की बात कही। ज्ञापन देने के दौरान श्याम बिहारी ठाकुर, बुद्धेश राना, बाबा ठाकुर, ओंकार शर्मा, विजय प्रकाश ठाकुर समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें