फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पुलिस उत्पीड़न के विरोध में ओबीसी मोर्चा का धरना शुरू

Tue, 14 Oct 2025 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग ओबीसी मोर्चा द्वारा पुलिस उत्पीड़न के विरोध में शुरू किया धरना- विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
बस्ती। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग ओबीसी मोर्चा ने पुलिस उत्पीड़न के विरोध में सोमवार से जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी राम सुमेर यादव ने बताया कि परशुरामपुर थाना क्षेत्र के रिधौरा निवासी मनोज कुमार से लूट और हत्या की कोशिश का केस दर्ज करने के लिए कई चरणों में बीस हजार रुपये रिश्वत लेने के बाद भी उचित धाराओं में केस दर्ज नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में डीएम और एसपी से शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित परिवार भयभीत है। ओबीसी मोर्चा के मंडल महासचिव और पूर्व लोकसभा प्रत्याशी ठाकुर प्रेम नंदवंशी, जनकल्याण संघर्ष मोर्चा भारत के जिलाध्यक्ष विजय कुमार ठाकुर आदि ने चेतावनी दी कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा, धरना जारी रहेगा। धरने में लालमणि शर्मा, बुद्धेश राणा, संजय शर्मा, सुनील यादव आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें