बस्ती। नगर पालिका व नगर निकायों के शपथ ग्रहण की समय सारिणी प्रशासन ने बुधवार को जारी कर दी। शासन की ओर से नगर निकायों के शपथ ग्रहण के लिए 26 व 27 मई की तिथि निर्धारित की गई है। इसी क्रम में एक नगर पालिका व 9 नगर पंचायतों में 26 मई की तिथि तय की गई है। इसी दिन दसों अध्यक्ष व 153 नव निर्वाचित वार्ड सदस्यों का शपथ होगा। डीएम प्रियंका निरंजन ने बुधवार को इसका शेड्यूल जारी कर दिया है। हर्रैया व नगर पंचायत बभनान का शपथ ग्रहण तहसील हर्रैया में होगा, जबकि रूधौलीनगर नगर पंचायत का शपथ समारोह रुधौली तहसील में होगा।
निकाय वार शपथ-ग्रहण के कार्यक्रम, स्थान व समय
नगर पालिका - अटलबिहारी आडिटोरियम -11 बजे
नगर पंचायत गायघाट - अटलबिहारी आडिटोरियम -11.15 बजे
नपं बनकटी- अटलबिहारी आडिटोरियम -11.30 बजे
नपं नगरबाजार -अटलबिहारी आडिटोरियम -11.45 बजे
नपं गनेशपुर - अटलबिहारी आडिटोरियम -12 बजे
नपं मुंडेरवा - अटलबिहारी आडिटोरियम -12.15 बजे
नपं हर्रैया - तहसील सभागार हर्रैया -11 बजे
नपं बभनान - तहसील सभागार हर्रैया -11.15 बजे
नपं कप्तानगंज - तहसील सभागार हर्रैया -11.30 बजे
नपं रुधौली - तहसील सभागार रुधौली -11 बजे
-