फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आंगनबाड़ी केंद्रों पर ई-पॉस मशीन से मिलेगा पुष्टाहार

Wed, 20 Sep 2023 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से आंगनबाड़ी केंद्रों पर लाभार्थियों को ई-पॉस मशीन से पुष्टाहार वितरित किया जाएगा। इससे पुष्टाहार कम मिलने और न मिलने की शिकायतों पर अंकुश लगेगा। इसके लिए लाभार्थियों का डाटा फीड किया जा चुका है। अब आधार सत्यापन कराया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में 2655 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। इन केंद्रों पर लगभग एक लाख लाभार्थियों को पुष्टाहार का वितरण किया जाता है। इसमें सात माह से तीन साल के बच्चे के लिए दाल, खाद्य तेल व दलिया प्रतिमाह दिया जाता है। अब इन लाभार्थियों को आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से ही पुष्टाहार का वितरण किया जाएगा । डीपीओ सावित्री देवी ने बताया कि ई-पॉस मशीन से पुष्टाहार वितरण होने से निगरानी करने में मदद मिलेगी। इससे लाभार्थियों को कम राशन मिलने व प्राप्त न होने की शिकायतें दूर होंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें