फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: संदिग्ध हाल में फंदे से लटका मिला अधेड़ का शव

Wed, 20 Sep 2023 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- छावनी थाने के चपिलांव गांव की घटना
विज्ञापन

विक्रमजोत। छावनी थाना क्षेत्र के चपिलांव गांव में 50 वर्षीय अधेड़ का शव घर में लगे बांस में गमछे के फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची छावनी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

चपिलांव गांव निवासी संतोष सिंह पुत्र दु:खरन सिंह घर में अकेले रहते थे। उनकी पत्नी की मृत्यु करीब दस साल पहले हो चुकी है। उनके दो बच्चे ननिहाल में रहते हैं। संतोष का शव मंगलवार की सुबह घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में एक बांस में बंधे गमछे से लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची छावनी पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष नारायण लाल श्रीवास्तव ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट मिलने पर ही मौत के बारे में स्पष्ट जानकारी मिल पाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें