बभनान में श्यामसुंदर मेमोरियल हॉस्पिटल का ज्वाइन मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीणा और एडिशनल सीएमओ
- फोटो : BASTI
बभनान में अनियमितता बरतने पर नर्सिंग होम सील
बभनान। हरैया चौराहे पर संचालित निजी अस्पताल को प्रशासन की टीम ने सील कर दिया। जांच के दौरान अस्पताल में अवैध रूप से अल्ट्रासाउंड सेंटर, एक्सरे, मेडिकल स्टोर व पैथोलॉजी का संचालन हो रहा था। इसके अलावा खुले में बायोमेडिकल वेस्ट का निस्तारण किया जा रहा था। इस मामले में एसडीएम के निर्देश पर एसीएमओ डॉ. सीएल कन्नौजिया ने मेडिकल कालेज के संचालक के खिलाफ तहरीर दी है।
ज्वांइट मजिस्ट्रेट एसडीएम प्रेम प्रकाश मीणा व एसीएमओ डा. सीएल कनौजिया सहित स्थानीय पुलिस की सयुंक्त टीम बृहस्पतिवार को बभनान कस्बे में पहुंची। जांच अधिकारी हर्रैया तिराहे पर स्थित पंडित श्याम सुंदर मेमोरियल हास्पिटल पर जा पहुंचे। प्रशासन की टीम को देख अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। टीम ने जब संचालक से अस्पताल का रजिस्ट्रेशन के कागजात मांगे तो पहले तल पर उनका आवास पाया गया। वहीं, अस्पताल में अवैध रूप से अल्ट्रासाउंड व एक्स-रे मशीन का भी संचालन होते मिला। पैथोलॉजी में कोई लैब टेक्निशियन नहीं मिला। मेडिकल वेस्टेज को आबादी के बीच नाली में फेंका गया था। जिसे देख ज्वाइंट मजिस्ट्रेट भड़क गए। एसीएमओ डा. सीएल कन्नौजिया, एमवाईसी गौर रजनीश श्रीवास्तव, परशुरामपुर के डॉ. भास्कर व तहसीलदार हरैया ने अस्पताल की बारीकी से जांच की। डा. सीएल कन्नौजिया ने बताया कि अस्पताल पर अभिलेख, अल्ट्रासाउंड मशीन, पैथोलॉजी के उपकरण व केमिकल व मेडिकल स्टोर से एक्सपयरी डेट की दवाएं सील कर कब्जे में ले लिया गया है। एसडीएम प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि अवैध रूप से चल रहे अस्पताल को सील कर संचालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराने के निर्देश दिए हैं।