फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बीईओ के निरीक्षण में कम मिली छात्राओं की संख्या

Mon, 03 Apr 2023 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
कस्तूरबा विद्यालय रामनगर मे निरीक्षण के दौरान छात्राओं की उपस्थिति जांचते बीईओ नीरज सिंह
विज्ञापन
भानपुर। बीईओ ने रविवार को कस्तूरबा विद्यालय रामनगर का निरीक्षण किया। यहां छात्राओं की संख्या मानक से कम मिली। बीईओ ने अभिभावकों से संपर्क कर संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। दोपहर करीब 3.30 बजे पहुंचे बीईओ नीरज कुमार सिंह ने उपस्थिति के अलावा छात्राओं को दिए जाने वाला भोजन भी चखा।
विज्ञापन

बीईओ के निरीक्षण में वार्डन सहित सभी कर्मी उपस्थित पाए गए। छात्राओं की उपस्थिति पंजिका में सौ के बजाय मात्र 72 छात्राओं के नाम अंकित मिले। बीईओ ने विद्यालय के शैक्षिक माहौल को बेहतर करने साथ अभिभावकों से संपर्क कर शीघ्र निर्धारित लक्ष्य को पूरा कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर वार्डन कंचन सिंह, रसोइया प्रेमावती, शशि, उर्मिला, गार्ड और चौकीदार दिलीप कुमार,उमेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें