फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सांस्कृतिक आयोजनों से होता है बौद्धिक विकास

Mon, 03 Apr 2023 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
सोनहा क्षेत्र के दूधनाथ मेमोरियल एकेडमी अमरौली शुमाली में आयोजित वार्षिकोत्सव में सरस्वती वंदना
विज्ञापन
सोनहा। क्षेत्र के श्रीदूधनाथ लाल श्रीवास्तव मेमोरियल एकेडमी अमरौली शुमाली में बार्षिकोत्सव हुआ। जिसमें विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री राम प्रसाद चौधरी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कहा कि कि शिक्षा के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन बहुत जरूरी है। यह बच्चों के बौद्धिक विकास में अहम भूमिका निभाता है।
विज्ञापन

शैक्षिक संस्थानों की जिम्मेदारी है कि बच्चों को किताबी ज्ञान के अलावा समाज और दुनिया से भी रूबरू कराते रहें। विशिष्ट अतिथि प्रभारी निरीक्षक सोनहा रवींद्र सिंह ने कहा कि वार्षिकोत्सव से बच्चों को प्रतिभा दिखाने का मंच मिलता है। छात्रा अर्पिता, जोया, सरिता, पायल, अंशिका, अनुष्का ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इसके अलावा कार्यक्रम में चैता गीत, होली गीत, बसंती गीत, नृत्य, नाटक, कव्वाली आदि कार्यक्रम हुए। प्रधानाचार्य चंद्रकांत वर्मा ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। मौके पर विनोद कुमार राजभर, सुरेश चंद्र गुप्ता, संजय मौर्य, शिव नारायन, धुव्र चंद्र मौर्य, सुरेश यादव, फूलचंद यादव, जमुना यादव, उमेश लाल श्रीवास्तव, गुड्डन पांडेय, हनुमंत तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें