फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मोबाइल एप के माध्यम से करें केसीसी के लिए आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
अब मोबाइल एप के माध्यम से करें केसीसी के लिए आवेदन
विज्ञापन

पीएम किसान योजना में पंजीकृत किसानों को दिया जाना है किसान क्रेडिट कार्ड
सात दिन में तहसील और 15 दिन में बैंक को पूरी करनी होगी प्रक्रिया
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में पंजीकृत किसानों को सरकार किसान क्रेडिट कार्ड दे रही है। लेकिन जटिल प्रक्रिया के चलते किसान योजना में आवेदन करने से हिचक रहे हैं। इसे सरल बनाने के लिए सरकार ने यूपीपीएमकिसानकेसीसी मोबाइल एप लांच किया है। इसकी मदद से किसान अब घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
अब किसान यूपीएग्रीकल्चर वेबसाइट या मोबाइल एप के माध्यम से केसीसी के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए पीएम-किसान योजना में उनका पंजीकरण होना अनिवार्य है। इसके बाद किसान को बैंक खाता व जमीन का विवरण भरना होगा। खसरे के अनुसार बोई गई फसलों का विवरण फीड करना होगा। इसके बाद पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करनी होगी। पूरा विवरण पोर्टल पर अपलोड करने के बाद मोबाइल पर ओटीपी आएगा, जिसे भरने के साथ ही डाटा अपलोड का काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद तहसील कर्मियों को सात दिन के अंदर ऑनलाइन किसानों का डाटा सत्यापन करना होगा। सत्यापन के बाद आईएफएससी कोड के आधार पर डाटा संबंधित बैंक की शाखा में पहुंच जाएगा। बैंक को केसीसी देने की औपचारिकता एक पक्ष यानी 15 दिन में पूरी करनी होगी। जिला कृषि अधिकारी संजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि केसीसी से संबंधित शासनादेश प्राप्त हुआ है। ऑनलाइन आवेदन के बारे में विभागीय कर्मियों के माध्यम से प्रचार-प्रसार कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनमानी पर नकेल कसने की तैयारी
ऑनलाइन व्यवस्था में अब बैंक व राजस्वकर्मियों की मनमानी नहीं चल पाएगी। यदि किसानों की ओर से अपलोड की गई जानकारी सत्यापन में सही नहीं पाई जाती है तो कारणों का उल्लेख करते हुए ही आवेदन निरस्त किए जाएंगे। बहादुरपुर ब्लॉक के धौरहरा निवासी प्रगतिशील किसान परमानंद सिंह बताते हैं कि नई व्यवस्था से काफी हद तक मनमानी पर नकेल कसी जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें