फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती: फिरोज पठान के बाद एसटीएफ के निशाने पर सलमान उर्फ बटन, कई केस में है वांछित

Wed, 26 Feb 2020 11:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, बस्ती।
विज्ञापन
एसटीएफ (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

एचडीएफसी बैंक फरेंदा में हुई लूट का आरोपी सलमान उर्फ बटन अब एसटीएफ के निशाने पर है। जल्द ही वह भी एसटीएफ की गिरफ्त में होगा। उसे पकड़ने के लिए कई जिलों में सूत्रों को सक्रिय किया गया है। पुलिस कॉल डिटेल भी खंगाल रही है। करीबियों एवं रिश्तेदारों पर भी नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन


सोमवार की अलसुबह एसटीएफ एवं बस्ती पुलिस ने आईसीआईसीआई बैंक में लूटकांड के मास्टर माइंड फिरोज पठान को मुठभेड़ में मार गिराया था। लूटकांड में शामिल सात लोगों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन सलमान उर्फ बटन फरार चल रहा है।

पुलिस उस तक न पहुंच पाए इसके लिए वह तरह-तरह के हथकंडे अपना रहा है। बटन सिद्धार्थनगर के बतौरिया का रहने वाला है। उसने एचडीएफसी बैंक से सात लाख 65400 रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया था। उसपर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित है। एसटीएफ के सीओ डीके शाही का कहना है कि जल्द ही वांछित चल रहे सलमान उर्फ बटन को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। टीम लगी हुई है, कभी भी कामयाबी मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें