बस्ती। परिवहन निगम की बसों की खराब हालत की चर्चा एक बार फिर से शुरू हो गई है। शहर में बस्ती डिपो की एक अनुबंधित बस चलते हुए बीच सड़क पर बंद हो गई। बस को परिचालक समेत अन्य लोगों ने धक्का देकर किनारे किया, इसी में किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि, वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती।
यह वीडियो बस्ती बस अड्डे के सामने गायत्री मंदिर के पास सड़क का बताया जा रहा है। इसमें स्पष्ट दिख रहा है कि बस के ड्राइवर और परिचालक के साथ कई यात्री मिलकर बस को पीछे से धक्का दे रहे हैं। एआरएम रोडवेज बस्ती डिपो आयुष भटनागर का कहना है कि बस निगम की नहीं है, वह अनुबंधित बस है। रविवार को वह अपने बांसी रूट पर 336 किमी की यात्रा पूरी करके डिपो में आई और यहां से वाहन स्वामी के घर जा रही थी। गायत्री मंदिर के पास बस बंद हो गई थी। एहतियातन बस मालिक को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। संवाद