फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: टिनिच स्टेशन के पास रेलवे भूमि पर अतिक्रमण हटाने का नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
गौर। पूर्वोत्तर रेलवे ने टिनिच रेलवे स्टेशन के पीछे रेलवे की भूमि पर हुए अतिक्रमण को लेकर सख्ती शुरू कर दी है। रेलवे प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर निर्धारित समय के भीतर कब्जा हटाने के निर्देश दिए हैं। चेतावनी दी गई है कि समय सीमा के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई कर कब्जा हटाया जाएगा।
विज्ञापन

गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर स्थित टिनिच रेलवे स्टेशन के पीछे रेलवे की भूमि पर कुछ लोगों द्वारा झोपड़ियां डालकर अवैध कब्जा किए जाने की शिकायत के बाद रेलवे प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की है। संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर स्वयं अतिक्रमण हटाने का मौका दिया गया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार निर्धारित अवधि में कब्जा नहीं हटाने पर रेलवे सुरक्षा बल और स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जाएगा। रेलवे प्रशासन का कहना है कि रेलवे की भूमि को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए लगातार बैरिकेडिंग और चाहरदीवारी का निर्माण कराया जा रहा है ताकि दोबारा कब्जा न हो सके।
बस्ती रेलवे स्टेशन पर तैनात आईडब्ल्यू (वर्क्स) एसबी सिंह ने बताया कि टिनिच रेलवे स्टेशन के पीछे रेलवे भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों को नोटिस जारी कर दिया गया है। निर्धारित समय तक अतिक्रमण नहीं हटाने पर नियमानुसार पुलिस बल के सहयोग से कब्जा हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें