फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शिकायतों का सही निस्तारण नहीं करने पर 22 अफसरों को नोटिस

Wed, 16 Jul 2025 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। डीएम रवीश गुप्ता ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस मामलों की साप्ताहिक समीक्षा की। इस दौरान 13 विभागों के 22 अफसरों की भूमिका शिकायतों के निस्तारण में ठीक नहीं पाई गई। इस पर डीएम ने काफी नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अफसरों को शिकायतों का निस्तारण सही ढंग से न करने पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण अत्यंत आवश्यक हैं। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं है। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों सचेत किया कि लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करके उसका प्रतिवेदन पोर्टल पर अपलोड करें। इसकी निगरानी भी की जाए। किसी भी दशा में शिकायतों को लंबित नहीं रखना है। विशेषकर राजस्व, पुलिस, नगर निकाय, विद्युत, स्वास्थ्य, खाद्य एवं रसद आदि विभागों से जुड़े तमाम मामले सामने आ रहे हैं। जिनका निस्तारण समय से नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि नागरिकों की शिकायतों पर अधिकारी गंभीरता बरतें। केवल मातहत के भरोसे न रहे। वह स्वयं शिकायतों पर होने वाली कार्रवाई का फीडबैक प्राप्त करें। सीडीओ सार्थक अग्रवाल, एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान, सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती, सीएमओ डाॅ. राजीव निगम, पीडी राजेश कुमार, डीडीओ अजय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें