बस्ती। सीडीओ सार्थक अग्रवाल की ओर से डीडीओ अजय कुमार सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। चार दिन के अंदर उन्हें स्पष्टीकरण देना होगा।
सीडीओ की ओर से दो फरवरी को जारी कारण बताओ नोटिस में कहा गया है कि डीडीओ की ओर से 30 जनवरी को शाम सात बजे, दो से चार फरवरी तक अपने साले के तिलक एवं शादी समारोह आगरा में शामिल होने को अवकाश के लिए प्रार्थना पत्र ई-ऑफिस के जरिये भेजा गया। सीडीओ ने कहा है कि 31 जनवरी को जिलाधिकारी की ओर से उनको कैम्प कार्यालय बुलाए जाने पर ज्ञात हुआ कि वह शनिवार व रविवार का अवकाश प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर दो से चार फरवरी तक का अवकाश स्वीकृत कराए व पूर्व अनुमति लिए बिना जिले से बाहर जा चुके हैं।
इस पर डीएम कृत्तिका ज्योत्सना ने रोष व्यक्त किया। सीडीओ की ओर से जारी चार दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया है।