फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े बैंकों में भीड़ नहीं, एटीएम सुधरा नहीं

Fri, 30 Dec 2016 11:46 PM IST
बस्ती/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
लाइन मे खड़े ग्राहक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 एसबीआई, सेंट्रल बैंक, पीएनबी जैसे बड़े बैंकों में तेजी से स्थिति सामान्य हो रही है। अब इनमें लंबी कतारें नहीं लग रही है। लोगों को आसानी से रकम मिल जा रही है। वहीं बस्ती शहर में एटीएम रुक रुक कर चालू और बंद हो रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में बड़े बैंकों में हालात सुधर गए है। इनमें लोगों को आसानी से रकम मिल जा रही है। उन्हे रकम के लिए अब घंटो इंतजार नहीं करना पड़ रहा है। बस्ती शहर में एसबीआई, सेंट्रल बैंक, पीएनबी, एचडीएफसी, यूनियन, एक्सिस, आईसीआईसीआई, अरबन कोआपरेटिव, ओरियंटल बैंक आफ कामर्स, बैंक आफ बड़ौदा आदि में स्थितियां सामान्य हो गई है। उनमें निर्देशानुसार रकम मिलने लगी है। वहीं देहात क्षेत्र में पूर्वांचल बैंकों की हालत में कोई विशेष सुधार नजर नहीं आ रहा है। जिन शाखाओं के पास रकम है, वह प्रति ग्राहक दो दो हजार रुपये देकर अपने खाताधारकों को जैसे तैसे मना रहे है।
वहीं शहर में एटीएम अभी भी अपनी क्षमतानुरूप सेवाएं नहीं दे पा रहे हैं। नोट की किल्लत के समय लोगों को सर्वाधिक राहत पहुंचाने वाला कंपनी बाग का एचडीएफसी बैंक का एटीएम कई दिनो से खामोश चल रहा है। एसबीआई का  कंपनीबाग स्थित एटीएम भी पिछले कई दिनों से बंद है।   आंध्रा बैंक का एटीएम अब तक नहीं खुला। आईसीआईसीआई  का कपंनी बाग स्थित  एटीएम, एक्सिस बैंक का एटीएम, कटरा चुंगी  स्थित एक्सिस  बैंक का एटीएम, जिला पंचायत के निकट स्थित पीएनबी, गांधीनगर स्थित आईसीआईसीआई का एटीएम,  फौव्वारा तिराहे के निकट स्थित पीएनबी का  एटीएम, न्याय मार्ग स्थित यूनियन बैंक का एटीएम, एपीएन पीजी कालेज के निकट सेंट्रल बैंक का एटीएम शुक्रवार को चालू रहा। कटरा और  गांधी कला भवन के  निकट स्थित एसबीआई का एटीएम लंबे समय से बंद चल रहा है। यही हाल रोडवेज के निकट एसबीआई का  एटीएम का भी है।
विज्ञापन

लालगंज प्रतिनिधि के अनुसार सेंट्रल बैंक लालगंज ने अपने ग्राहकों को भरपूर मात्रा रकम  देकर सभी लोगो को संतुष्ट कर दिया। बैंक ग्राहक रामजन्म चौधरी  ने बताया कि अगर लालगंज के सभी बैंकों का सहयोग मिला होता तो इस क्षेत्र के  लोगों की परेशानियां पहले ही दूर हो गई होती है। सेंट्रल बैंक के एटीएम से भी रकम मिलते देख ग्राहक काफी खुश दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें