फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवालयों में दिखा कोरोना का असर

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवालयों पर दिखा कोरोना का असर
विज्ञापन

बस्ती। सावन के दूसरे सोमवार को कोरोना का असर शिवालयों में दिखा। छिटपुट श्रद्धालु ही मंदिर जलाभिषेक करने पहुंचे। शिवालयों पर पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे।
प्रशासन कोरोना संक्रमण रोकने के लिए श्रद्धालुओं से घर में जलाभिषेक करने की अपील कर रहा है। परिणाम स्वरूप सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों से श्रद्धालु काफी कम संख्या में पहुंचे। मंदिर परिसरों में भीड़ से निपटने के लिए पुलिस तैनात रही। शिवालयों में आसपास के छिटपुट लोग ही जलाभिषेक करने पहुंचे। जिले का सुप्रसिद्ध मंदिर भदेश्वरनाथ भी सूना रहा। शहर के रौता चौराहा, गांधीनगर, अमहट, कड़र आदि शिव मंदिरों में स्थानीय लोगों ने ही जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरानी बस्ती प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के बस्ती-मुंडेरवा मार्ग पर स्थित प्राचीन देवरिया शिव मंदिर से भक्तों की भीड़ नदारद रही। बरवाधाम व कड़रखास शिव मंदिर परिसर सूना पड़ा रहा। महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र दुखछोर नाथधाम, झूंगीनाथ व जगेश्वरनाथ धाम तिलकपुर में भक्तों ने संक्रमण से बचाव के निर्देशों का पालन करते हुए जलाभिषेक किया। पुलिस लोगों को सामाजिक दूरी का पालन कराने व मास्क के बिना मंदिर परिसर में प्रवेश को अनुमति नहीं दी जा रही थी। महादेवा प्रतिनिधि के अनुसार बेहिलनाथ मंदिर में कम संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर में बच्चों को प्रवेश नहीं दिया गया। मंदिर के चारों ओर बैरिकेडिंग की गई थी। सीओ रुधौली व मुंडेरवा एसओ ने मंदिर परिसर का जायजा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें