फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चालान काटिए, पर पार्किंग का पता तो बता दीजिए हुजूर.....

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्तित्व में नहीं पार्किंग जोन, पर काटे जा रहे चालान
विज्ञापन

बस्ती। शहर में एक भी पार्किंग स्थल अस्तित्व में नहीं है। हालांकि पुलिस यातायात माह के दौरान अबतक छह सौ वाहनों का चालान काट चुकी है। कागजों में पार्किंग स्थल निर्धारित है। इसी की आड़ में पुलिस हर दिन दर्जनों वाहनों का पार्किंग में गाड़ी न खड़ी करने पर चालान कर जुर्माना वसूलती है। अब तो चालान से परेशान लोग कहने लगे हैं, चालान काटिए पर पार्किंग का पता तो बता दीजिए जनाब, ताकि ऐसी गलती दोबारा न हो। इसका जवाब पुलिस व प्रशासन के पास नहीं है।
शहर में नगर पालिका प्रशासन पार्किंग जोन का कोई खाका तैयार नहीं कर सका है। यह अलग बात है कि प्रशासन अब तक दर्जनों बार मौखिक रूप से पार्किंग की व्यवस्था करने का दावा कर चुका है। लेकिन, पार्किंग जोन अबतक अस्तित्व नहीं आ सका। लिहाजा लोग मजबूरन बेतरतीब ढंग से बाजार में वाहनों को खड़ा करने पर मजबूर हैं। लोगों का कहना है कि ऐसी स्थिति में वाहन खड़े करने पर अब यहां की पुलिस को कौन समझाए कि साहब पार्किंग नहीं है तो लोग वाहन यहां वहां खड़ी करेंगे ही, मगर पुलिस इसे समझने को तैयार नहीं है। सबसे चौंकाने वाले बात यह है कि यातायात नियम के अनुसार 24 घंटे में एक वाहन का एक ही चालान हो सकता है, मगर अपनी पुलिस इसमें भी अव्वल है। कई वाहन का दिन में दो-दो बार चालान करती है। वह भी पार्किंग में गाड़ी न खड़ी करने के कारण।
विज्ञापन

-------
केस नंबर एक
शहर के पिकौरा बक्स निवासी नरेंद्र कुमार की स्कूटी का एक ही दिन में दो बार चालान हुआ वह भी पार्किंग में गाड़ी न खड़ी करने के कारण। अब वे दोनो चालान लेकर यहां वहां दौड़ रहे हैं।
केस नंबर दो
शहर के बैरिहवा निवासी रामकुमार की बाइक का एक ही दिन में दो बार चालान हुए। एक बार गांधी नगर में तो दूसरी बार बैरिहवां में। इसे किया कोतवाली पुलिस ने।
--------
बोले ईओ
नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी दुर्गेश्वर त्रिपाठी ने कहा कि अभी पार्किंग जोन शहर में नहीं है। इसकी कवायद शुरू की गई है, मगर बिना पार्किंग जोन के चालान करना ठीक नहीं है।
विज्ञापन

---
बोले कोतवाल
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली शशांक शेखर राय ने कहा कि सड़क पर कोई भी गाड़ी खड़ी करना यातायात नियमों का उल्लंघन है। जो वाहन चालान किए गए हैं वे सड़क पर खड़े रहे होंगे। इसलिए पार्किंग का उल्लेख चालान करने वाली टीम ने किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें