फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत के रिक्त पदों के लिए नामांकन आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत के रिक्त पदों के लिए नामांकन आज से
विज्ञापन

ग्राम प्रधान के तीन, बीडीसी सदस्य के चार और ग्राम पंचायत सदस्य के 5611 पदों पर हो रहा है उपचुनाव
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले में रिक्त ग्राम प्रधान के तीन, बीडीसी सदस्य के चार और ग्राम पंचायत सदस्य के 5611 पदों के लिए रविवार को नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी सौम्या अग्रवाल ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
जिले में पिछले दिनों हुए पंचायत चुनाव के बाद रामनगर के बेलगड़ी, परशुरामपुर के रानीपुर और बस्ती सदर विकास खंड के बरसांव ग्राम पंचायत के नवनिर्वाचित प्रधान का निधन हो गया था। इसी प्रकार परशुरामपुर के लक्ष्मणपुर, साऊंघाट के परसा सूरत, कुदरहा के परसांव व सल्टौआ गोपालपुर के बंजरिया से चुने गए क्षेत्र पंचायत सदस्यों का भी निधन हो गया है। इसके अलावा चुनाव के दौरान 13 हजार 785 ग्राम पंचायत सदस्यों में से 5611 पदों के लिए एक भी नामांकन न आने से पद रिक्त रह गए थे। इसके चलते 570 नव निर्वाचित प्रधान शपथ ग्रहण से वंचित रह गए हैं। इन सभी स्थानों पर उपचुनाव के लिए रविवार को नामांकन 12 जून को मतदान होगा। वहीं, 14 जून को मतगणना कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

409 ग्राम पंचायत वार्डों के लिए आज होगा नामांकन
बहादुरपुर। ब्लॉक क्षेत्र की असंगठित 45 ग्राम पंचायतों के वार्ड सदस्यों के अलावा 409 वार्डों के लिए रविवार को नामांकन होगा। खंड विकास अधिकारी उमाशंकर सिंह ने बताया कि नामांकन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नामांकन रविवार सुबह आठ से शुरू होकर शाम पांच बजे तक चलेगा। नामांकन के लिए न्याय पंचायत वार काउंटर बनाए गए हैं। नामांकन कोविड के नियमों का पालन करते हुए होगा। पांच बजे के बाद नामांकन पत्रों की जांच होगी। सोमवार को उम्मीदवारों की ओर से तीन बजे तक नामांकन वापस लिया जा सकेगा। 12 जून को मतदान होगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें