रूधौली। बुधवार को रुधौली तहसील सभागार में नगर पंचायत रुधौली के लिए शासन द्वारा मनोनीत किए गए सभासद रंजना सिंह, रोहित अग्रहरि तथा विजय नारायण तिवारी के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम रुधौली मनोज प्रकाश ने मनोनीत सभासदों को उनके पद एवं गोपनीयता के शपथ दिलाई और कहा कि मनोनीत सभासद निर्वाचित सदस्यों के बराबर अधिकार रखते हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा ने कहा कि मनोनीत सभासद वार्डों में निर्वाचित सभासदों तथा अध्यक्ष के साथ सामंजस्य बैठक नगर पंचायत के विकास कार्यों में सहयोग करें तथा सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े पहुंचाने का कार्य करें। नगर पंचायत अध्यक्ष धीरसेन निषाद ने सभी मनोनीत सभासदों को शपथ ग्रहण की बधाई दी तथा नगर पंचायत के विकास कार्यों में सहयोग करने की अपील की, इसके पूर्व चेयरमैन द्वारा मुख्य अतिथि का पुष्प कुछ देकर तथा माला पहनकर स्वागत किया गया।
इस दौरान ईओ कीर्ति सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सत्येंद्र सिंह भोलू, रूधौली गन्ना समिति अध्यक्ष प्रदीप सिंह पिंकू, शशि भूषण सिंह, जिलामंत्री राकेश शर्मा, विजय कुमार पांडेय राजू, नीलम गौड़, रामउग्रह जायसवा, प्रेम प्रकाश पटेल आदि मौजूद रहे।