बीआरसी पुर्सिया पर हुई ब्लॉक स्तरीय बेसिक खेलकूद प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। ब्लॉक स्तरीय बेसिक खेलकूद प्रतियोगिता बीआरसी पुर्सियां में हुई। शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी धीरेंद्र त्रिपाठी और समापन ब्लॉक प्रमुख अभिषेक कुमार ने किया। प्रतियोगिता में न्याय पंचायत स्तर पर विभिन्न खेलों में चयनित बच्चों ने हिस्सा लिया। प्राथमिक एवं जूनियर वर्ग के बच्चों ने दौड़, ऊंची व लंबी कूद, कबड्डी, खो-खो आदि खेलों में शानदार प्रदर्शन किया।
जूनियर बालक 100 मीटर दौ़ड में मोहम्मद नोमान प्रथम, बालिका वर्ग में शिवांगी, प्राथमिक बालक 100 मीटर में प्रियांश प्रथम, प्राथमिक बालिका 100 मीटर में शिखा प्रथम रहीं। जूनियर कबड्डी में मझौआमीर प्रथम, बटेला टीम दूसरे स्थान पर रही। जूनियर बालिका में मझौआमीर प्रथम, कन्या पुर्सिया द्वितीय, प्राथमिक बालक वर्ग में पचदेवरी प्रथम, बन्नी की कबड्डी की टीम द्वितीय स्थान पर रही।
खंड शिक्षा अधिकारी धीरेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि खेलों से बच्चों का मानसिक विकास होता है। खेल जीवन का महत्वपूर्ण अंग है। ब्लॉक प्रमुख अभिषेक कुमार ने बच्चों को पुरस्कार वितरण करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। खेल प्रतियोगिताओं को संपन्न कराने में राघवेंद्र सिंह, अभिषेक उपाध्याय, अशोक यादव, कमर खलील अंसारी, दिनेश कुमार, यादव, उत्कर्ष मिश्र, नीतू सिंह, मोहम्मद मुस्तकीम आदि ने भूमिका निभाई।