नोडल आफिसर ने नापा जिले का आपराधिक तापमान
बस्ती। नामित होने के 15 दिन बाद शुक्रवार को जिले के नोडल पुलिस अफसर आईजी एसटीएफ अमिताभ यश यहां पहुंचे। पुरानी बस्ती थाने एवं जनपद कारागार का निरीक्षण किया। इससे पहले पुलिस लाइंस स्थित प्रेक्षागृह में प्रशासन व पुलिस अफसरों के साथ बैठक की।
डीएम आशुतोष निरंजन व एसपी हेमराज मीणा की मौजूदगी में नोडल अफसर ने गोष्ठी में जिले के आपराधिक माहौल की जानकारी हासिल की। इसके साथ ही वांछित व इनाम घोषित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के बारे में भी ली जानकारी। अभियोजन टीम को मुकदमों की पैरवी मजबूत बनाने को कहा। शनिवार को नोडल अफसर पत्रकार वार्ता करेंगे। जिसमें दो दिवसीय भ्रमण के बावत विस्तार से जानकारी लेंगे। इस दौरान तमाम पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।