नरखोरिया में पशु टीकाकरण संबंधी जानकारी लेते स्टेट नोडल अधिकारी
भानपुर। पशुपालन विभाग की ओर से पशुओं को लंपी से बचाव के लिए लगवाए जा रहे टीके की जानकारी लेने सोमवार को स्टेट नोडल अधिकारी डॉ. बीपी पाठक पहुंचे। उन्होंने रामनगर और सल्टौआ क्षेत्र के कई गांवों में पशुओं के टीकाकरण की स्थिति जांची। डिप्टी सीवीओ डॉ. बलराम चौरसिया से जानकारी ली। पशुपालकों से मिलकर स्थलीय सत्यापन किया। नरखोरिया, हसनापुर में पशु टीकाकरण का सत्यापन किया। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजू, पशुधन प्रसार अधिकारी दिनेश चंद्र, श्रीकृष्ण पांडेय, अभिषेक, रामनरेश, उदयभान, राहुल कुमार, बुधई प्रसाद मौजूद रहे। संवाद