बस्ती। आयुर्वेद दिवस पर विविध आयोजन किए जाएंगे। तुलसी, अश्वगंधा, हल्दी, आंवला, नीम, शतावरी और गुडूची जैसी आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों के लाभ बताए जाएंगे। आयुर्वेदिक औषधियों का संतुलित प्रयोग शरीर और मन दोनों को स्वस्थ, सुदृढ़ तथा संतुलित बनाए रखने में मददगार आदि विषय पर गोष्ठी होगी। इस कार्यक्रम में डीएम, सीडीओ, डीपीआरओ, ईओ, सीएमओ, जिला कृषि अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, डीएफओ, डीएचओ, जिला होम्योपैथ अधिकारी, बीएसए, डीआईओएस समेत गैर सरकारी संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल होंगे। आयुर्वेद अधिकारी समन्वयक बनाकर कार्यक्रम कराएंगे। संवाद