फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 60 लाख खर्च पर नहीं मिला पानी, अब नाै लाख से मरम्मत

विज्ञापन
मालवीय रोड पर स्थित वाटर एटीएम संवाद
विज्ञापन
बस्ती। शहर में राहगीरों की प्यास बुझाने के लिए वर्ष 2022 में करीब 60 लाख रुपये खर्च कर लगाए गए 15 वाटर एटीएम बंद पड़े हैं। ट्रायल के बाद ही अधिकतर मशीनें खराब हो गईं। इनमें से 11 एटीएम की अब करीब नौ लाख रुपये खर्च कर मरम्मत कराने की तैयारी है।
विज्ञापन

वहीं, चार वाटर एटीएम से मोटर और दूसरे उपकरण तक चोरी हो चुके हैं और मौके पर सिर्फ उनका ढांचा बचा है। 11 मशीनों की मरम्मत के लिए नगर पालिका ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
वर्ष 2022 में नगर पालिका ने शहर के 15 स्थानों पर वाटर एटीएम लगाए थे। प्रत्येक मशीन पर करीब चार लाख रुपये खर्च हुए थे। शुरुआत में ट्रायल के दौरान मशीनों से पानी मिला पर कुछ ही समय में अधिकांश वाटर एटीएम खराब होते गए। गर्मी के दिनों में प्यास बुझाने की उम्मीद में पहुंचने वाले राहगीरों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

रखरखाव के अभाव में कई जगह मशीनों के उपकरण और मोटर तक गायब हो गए। अब कई स्थानों पर वाटर एटीएम का ढांचा ही बचा है। आवास विकास कॉलोनी गेट के पास लगे वाटर एटीएम के उपकरण गायब हैं। मालवीय रोड और रेलवे स्टेशन के पास लगे वाटर एटीएम की स्थिति भी ऐसी ही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें