फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चार घंटे तक नहीं आई कोई ट्रेन, परेशान रहे यात्री

Wed, 20 Aug 2025 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। गोविंदनगर, टिनिच, गौर-बभनान के बीच (24-64) किलोमीटर के मध्य ऑटोमेटिक सिग्नलिंग के कमीशन एवं नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते मंगलवार को भी रेलवे प्रशासन की ओर से लिए गए ब्लाॅक के चलते कई ट्रेनों के निरस्त एवं मार्ग परिवर्तित होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह 11 बजे से अपराह्न 3.05 मिनट तक ब्लाॅक के दौरान न तो कोई ट्रेन आई और न ही कोई ट्रेन गई। मुख्य रूप से आम्रपाली एक्सप्रेस, आनंद विहार टर्मिनल एसी एक्सप्रेस एवं राप्ती सागर सुपरफास्ट एक्सप्रेस प्रभावित रही। रेलवे प्रशासन की ओर से 19 अगस्त को भी ब्लाॅक लिया गया है।
पैसेंजर ट्रेनों के साथ कई एक्सप्रेस ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। कुछ को मार्ग परिवर्तित कर गोरखपुर -बढ़नी एवं गोंडा-बढ़नी के रास्ते चलाया जा रहा है। बस्ती रेलवे स्टेशन पर गोरखपुर की ट्रेन पकड़ने आईं ममता गौड़ ने कहा कि वे टांडा से अपने परिवार के साथ आई हैं।
विज्ञापन

उम्मीद थी कि वे दोपहर में कोई ट्रेन मिल जाएगी, लेकिन वे दो घंटे से इंतजार के बाद पता चला कि अपराह्न 3.30 बजे तक कोई भी ट्रेन नहीं आएगी।
इसी तरह अमृतसर जाने के लिए आम्रपाली ट्रेन पकड़ने आए बस्ती के गांधीनगर निवासी अनिल ने कहा कि उन्हें नहीं मालूम था कि ब्लाक चल रहा है। गांधीनगर के ही निवासी विवेक ने बताया कि उन्हें नरकटियागंज जाना है वे दोपहर से ही ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं। ब्लाॅक के कारण 19 अगस्त को भटनी से चलकर अयोध्या धाम को जाने वाली पैसेंजर ट्रेन, गोरखपुर-गोंडा अप और डाउन पैसेंजर, गोंडा-सीतापुर सिटी पैसेंजर ट्रेन, सीतापुर-शाहजहांपुर ट्रेन निरस्त रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें