कप्तानगंज। मनबढ़ों की पिटाई के बाद लापता युवक का तीन दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है। बता दें हर्रैया थाना क्षेत्र के रकबा रौताइनपुर गांव निवासी जोखन प्रसाद मजदूरी करता है।
ग्रामीणों के मुताबिक जोखन प्रसाद एक फरवरी की रात गांव की महिला का झाला चोरी कर लिया था, जब इसकी भनक लगी तो महिला के परिजनों ने जोखन प्रसाद को मारपीट कर झाला बरामद कर लिया था। इसके मनबढ़ युवकों ने बलईवीर गांव के पास पुनः उसकी पिटाई करते हुए वीडियो बना लिया। इसके बाद दो फरवरी की सुबह से वह लापता है।
पत्नी बिंदु का आरोप है कि पुलिस आरोपियों को बचाने में जुटी हुई है। उसनेआरोपियों पर कार्रवाई करने के लिए तहरीर दी थी, मगर हर्रैया पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर सिर्फ आश्वासन दे रही है। हर्रैया के प्रभारी निरीक्षक तहसीलदार सिंह ने बताया कि युवक की खोजबीन की जा रही है। संवाद