फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 25 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज

Wed, 23 Oct 2024 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। सिविल बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष सहित 10 पदों के लिए बुधवार को मतदान कराया जाएगा। कुल 25 प्रत्याशी मैदान में है। सुबह आठ से दोपहर दोबजे तक मतदान होगा। इसके बाद तीन बजे से मतगणना होगी।
चुनाव अधिकारी राधेश्याम शुक्ल ने बताया कि कुल 747 मतदाता हैं। सभी मतदाता सीओपी युक्त पहचान पत्र के साथ मताधिकार का उपयोग करेंगें।
पद अध्यक्ष के लिए उपेंद्र नाथ दूबे, चंद्रभान पाठक, अनिल दत्त चतुर्वेदी, अजय प्रताप सिंह, चंद्रभान पाठक मैदान में हैं। महामंत्री के लिए अजय कुमार पांडेय, बंशीधर पांडेय, दिलशाद हसन खां, मारुत कुमार शुक्ल व राजेश सिंह चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन

कोषाध्यक्ष पद के लिए पवन सुत ओझा व राम विनय शुक्ल मैदान में है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष दो पद के लिए महेन्द्र उपाध्याय , अरविंद नरायन पांडेय , आत्मा प्रसाद उम्मीदवार हैं। उपाध्यक्ष दो पद के लिए पवन कुमार द्विवेदी, सर्वेश दूबे, शिवराम चौधरी, चंद्रप्रकाश वर्मा भी मैदान में है।
विज्ञापन

संयुक्त मंत्री तीन पद के लिए अमरनाथ, विकास शर्मा, विकास शुक्ल, देवव्रत उपाध्याय, महेंद्र कुमार पांडेय, चंद्रभूषण यादव, संतोष कुमार दूबे मैदान में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें