फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जिला पंचायत के कॉम्पलेक्स में शौचालय नहीं, लोग परेशान

Thu, 09 May 2024 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहिया कॉम्पलेक्स के छह ब्लॉकों में स्थापित हैं 96 दुकानें, शौचालय एक भी नहीं
विज्ञापन


दिनभर होता है हजारों लोगों का आवागमन, इधर-उधर भटकने को होते हैं मजबूर



संवाद न्यूज एजेसी
बस्ती। मंडल मुख्यालय स्थित जिला पंचायत के लोहिया कॉम्पलेक्स में एक भी शौचालय व यूरिनल नहीं है। इससे यहां आने वालों व दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। यहां के लोगों ने कई बार यहां सुविधा दिलाने की मांग किया लेकिन जिम्मेदार चुप्पी साधे रहते हैं।



शहर के न्याय मार्ग पर जिला पंचायत ने अपने कार्यालय के ठीक पीछे लोहिया कॉम्पलेक्स का निर्माण करवाया है। दशकों पहले स्थापित इस कॉम्पलेक्स में जिला पंचायत ने आय बढ़ाने का भरपूर प्रयास तो कर लिया लेकिन सुविधाओं के नाम पर कुछ भी नहीं किया। यहां न तो यूरिनल स्थापित किए गए और न ही शौचालय बनाए गए। यही नहीं यहां की सड़कें भी टूट कर जर्जर हो चुकी हैं।
विज्ञापन

यहां छह ब्लॉक में कुल 96 दुकानों का निर्माण किया गया है। जहां सरकारी व गैर सरकारी दफ्तरों से जुड़े हर कार्य के लिए दुकानें संचालित हो रही हैं। जिसके लिए रोजाना जिले व मंडल के कोने-कोने से हजारों लोगों का आवागमन होता है। बावजूद इसके यहां बुनियादी सुविधाएं न होने के कारण लोगों को इधर-उधर भटकने की मजबूरी हो जाती है।
जोखू वर्मा, अजय सिंह, तरुन शुक्ला, उमापति चौधरी व पवन कुमार आदि ने बताया कि यहां यूरिनल व शौचालय न होने के कारण बहुत परेशानी होती है। इसके लिए जिला पंचायत को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करानी चाहिए।
विज्ञापन


..
कोट



लोहिया कॉम्पलेक्स में जगह चिन्हित कर यूरिनल व शौचालय का निर्माण करवाया जाएगा। इस समस्या को अगली कार्ययोजना में प्रमुखता से शामिल कर सुविधा दिलाई जाएगी।



- विकास मिश्रा, अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत, बस्ती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें