बस्ती। कलवारी क्षेत्र के लखनपुर में आवास दिलाने के लिए दिए रुपये मांगने पर मारपीट के मामले में पुलिस ने दो नामजद सहित तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहां की सवित्री पत्नी राजेश ने तहरीर दिया था। जिसमें कहा है कि जोगवापुर के झिन्नू, सनोज व एक अन्य व्यक्ति ने लगभग 06 साल पहले आवास दिलाने के नाम पर छह हजार रुपये ले लिया था। पैसा वापस मांगने के विवाद को लेकर उन लोगों ने अपशब्द कहते हुए मारापीटा और जान माल की धमकी दिए। पुलिस छानबीन कर रही है। संवाद