फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ट्रेनों में जगह नहीं, छठ पर घर आने वालों की बढ़ीं मुश्किलें

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री संवाद
विज्ञापन
पुरानी बस्ती। छठ पर्व पर घर लौटने वाले यात्रियों की भीड़ के आगे रेलवे की व्यवस्थाएं नाकाफी साबित हो रही हैं। बस्ती रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को यात्रियों का भारी दबाव रहा। कन्फर्म टिकट होने के बावजूद कई यात्रियों को ट्रेनों में बैठने की जगह नहीं मिली। उन्हें खड़े होकर सफर करना पड़ा।
विज्ञापन

वहीं, ट्रेनों की लेटलतीफी ने भी यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दीं। महानगरों से बस्ती आने वाली तीन और यहां से जाने वाली चार ट्रेनें दो से चार घंटे तक देरी से चलीं। महानगरों से बस्ती आने वाली 15530 सहरसा जनसाधारण एक्सप्रेस और 01415 गोरखपुर स्पेशल चार-चार घंटे, जबकि 05094 हडपसर-गोरखपुर स्पेशल तीन घंटे देरी से पहुंची। वहीं, बस्ती से रवाना होने वाली 01208 समर स्पेशल तीन घंटे, 04405 लुधियाना स्पेशल चार घंटे, बरौनी-नई दिल्ली क्लोन और दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन तीन-तीन घंटे तथा 01416 हडपसर स्पेशल दो घंटे की देरी से रवाना हुई।
स्टेशन पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए आरपीएफ और जीआरपी के जवानों ने मोर्चा संभाला। छठ पर्व को लेकर स्टेशन परिसर में पिछले दो दिनों से पारंपरिक छठ गीत भी बजाए जा रहे हैं। सीपीआरओ सुमित कुमार ने बताया कि त्योहार पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें