फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दिसंबर तक ट्रेनों में जगह नहीं, महानगरों की राह हुई मुश्किल

विज्ञापन
बस्ती रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
बस्ती। सहालग के सीजन में महानगरों की ओर लौटने वाले यात्रियों के सामने कंफर्म टिकट का संकट खड़ा हो गया है। दिल्ली, मुंबई, पंजाब और बंगलुरू जाने वाली अधिकांश नियमित एक्सप्रेस ट्रेनें दिसंबर तक फुल हैं। स्लीपर और एसी श्रेणी में लंबी वेटिंग के चलते यात्रियों को आरक्षित टिकट नहीं मिल पा रहे हैं। ऐसे में त्योहार मनाकर घर लौटने वाले और कामकाज के सिलसिले में महानगरों को जाने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मजबूरी में उन्हें अधिक किराया देकर निजी बसों और अन्य वाहनों से सफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


बस्ती रेलवे स्टेशन से होकर मुंबई जाने वाली कुशीनगर, एलटीटी सुपरफास्ट और अवध एक्सप्रेस में कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है। दिल्ली रूट की आम्रपाली, सत्याग्रह, गोरखधाम और वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस में भी दिसंबर तक सीटों की उपलब्धता नहीं है। वहीं, पंजाब जाने वाली अमरनाथ और शहीद एक्सप्रेस में भी लंबी वेटिंग चल रही है। नियमित ट्रेनों में सीट नहीं मिलने से यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बदलनी पड़ रही है।

त्योहारों के बाद कामकाज के लिए महानगरों की ओर लौटने वालों की संख्या बढ़ गई है। सहालग के चलते भी यात्रियों का आवागमन जारी है। रेलवे स्टेशन पर टिकट के लिए कतारें लग रही हैं तो प्लेटफार्म पर भीड़ के कारण ट्रेनों में चढ़ना भी मुश्किल हो रहा है। जनरल कोच में भीड़ के चलते यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। आरक्षित टिकट नहीं मिलने पर निजी बसों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ने के साथ सफर में अधिक समय लग रहा है।
विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ सुमित कुमार ने बताया कि नियमित एक्सप्रेस ट्रेनों में लंबी वेटिंग को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन लगातार बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें