फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई पुलिस कर्मी नहीं जाएगा बूथ के अंदर

Fri, 27 Nov 2015 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। पंचायत चुनाव के लिए रवाना करने से पहले पुलिस कर्मियों को एसपी ने पहले तो चेतावनी दी और बाद में पुचकारा भी। कहा कि अगर वह किसी पुलिस कर्मी को अच्छे कार्य के लिए इनाम देते हैं तो अपना काम ठीक ढंग से नहीं करने वाले पुलिस कर्मियों को दंडित करने का अधिकार भी उनके पास है।
विज्ञापन


पहले चरण का मतदान 28 नवंबर को है। पुलिस कर्मियों को 27 की शाम तक पोलिंग बूथों पर पहुंच जाना है। बृहस्पतिवार को एसपी शिवहरि मीणा ने पुलिस लाइंस में पुलिस कर्मियों को पंचायत चुनाव के लिए प्रशिक्षित किया।

उन्होंने पुलिस कर्मियों से कहा कि वह खुद निगरानी पर निकलेंगे। सभी पुलिस कर्मी अपने कर्तव्यों का पालन करते मिलें। किसी पुलिस कर्मी की वर्दी, पास में हेलमेट, डंडा, जैैकेट आदि नहीं मिला तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


मीणा ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि कोई पुलिस कर्मी मतदान बूथ के भीतर नहीं जाएगा। पुलिस अधीक्षक मीणा ने कहा कि सत्ताधारी नेता अगर धमकाता है तो उससे साफ कहें, चुनाव बाद भी वह यूपी पुलिस का ही हिस्सा रहेंगे।

इसलिए किसी को सत्ताधारी नेताओं के दबाव में आने की जरूरत नहीं है। डीआईजी लक्ष्मीनारायण ने कहा कि बूथों पर कतार जरूर लगवाएं। एक नो मेंस लैंड बना कर रखें, जहां पर किसी को खड़े न होने दें। इस मौके पर सीडीओ शिबरन सिंह सहित कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

28 नवंबर को होने जा रहे पहले चरण के पंचायत चुनाव से पहले पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस लाइंस में प्रशिक्षण के बाद थानाध्यक्षों के नेतृत्व में रामनगर, सल्टौआ, गोपालपुर, साऊंघाट और रूधौली विकास खंड में फ्लैग मार्च निकाला गया। साथ ही मतदाताओं को शांतिपूर्वक मतदान करने का आह्वान भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें