फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिन्ह नहीं नाम पर मुहर लगाएंगे सर्विस वोटर

Wed, 15 Feb 2017 11:26 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
चुनाव - फोटो : SELF
विज्ञापन
सेना में कार्य करने वाले सर्विस वोटरों के लिए वोट देने की विशेष व्यवस्था बनाई गई है। बैलेट पेपर के साथ जिस लिफाफा में वोट डालेंगे और पोस्ट से भेजेंगे उन लिफाफों का रंग भी अलग होगा। 
विज्ञापन


सर्विस वोटर्स के लिए जो बैलेट पेपर बनाए गए हैं, उसमें पार्टी का सिंबल नहीं रहेगा। लाल लिफाफे में मतपत्र रखेंगे और पिंक कलर के लिफाफे में लाल रंग वाला लिफाफा डालकर डॉक से मत भेजने की व्यवस्था बनाई गई है। बुधवार को सभी 1034 मतपत्र पंजीकृत डॉक से भेज दिए गए, साथ ही उसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। सर्विस वोटर और ईवीएम पर लगने वाले मतपत्र छपाई के प्रभारी परियोजना निदेशक डीआरडीए आरपी सिंह ने बताया कि चुनाव कार्य में लगे 9009 पोलिंग पार्टियों के लिए मतपत्र तैयार कर लिए गए हैं। इनमें पुलिस और होमगार्ड के 3500, ड्राइवर क्लीनर और हेल्पर के 2000 मतपत्र शामिल हैं। इनके मतपत्रों पर प्रत्याशी का नाम, फोटो और पार्टी का सिंबल रहेगा। मगर सर्विस वोटरों के मतपत्रों पर पार्टी का सिंबल नहीं रहेगा। सर्विस मतदाता नाम के आगे मुहर लगाएंगे। 

जिन 1034 सर्विस वोटरों को मतपत्र भेजा गया, उनमें हर्रैया विधानसभा क्षेत्र के 284, कप्तानगंज के 284, रूधौली के 147, बस्ती सदर के 157 और महादेवा सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र के 164 सर्विस मतदाता हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें