फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चार वर्ष से स्त्री रोग विशेषज्ञ नहीं, मरीजों को हो रही परेशानी

Tue, 19 Mar 2024 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएचसी हरदी में रात में नहीं मिलती इलाज की सुविधा
विज्ञापन


संवाद न्यूज़ एजेंसी
गौर। सरकारी अस्पतालों में पर्याप्त दवा एवं डॉक्टर होने का दावा किया जा रहा है। मगर, हकीकत कुछ और ही है। क्षेत्र के मरीजों के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरदी स्थापित है, लेकिन संसाधनों के अभाव में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत महिलाओं को हो रही है। क्योंकि पीएचसी पर चार साल से महिला चिकित्सक की तैनाती नहीं है।


लगभग बीस हजार की आबादी वाले इस पिछड़े इलाके में कई वर्ष पहले पीएचसी हरदी का निर्माण हुआ। तब लोगों को उम्मीद जगी कि अब बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने लगेंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मौजूदा समय में अस्पताल में चिकित्सक डॉ. अनिल मिश्र, फार्मासिस्ट धर्मेंद्र कुमार चौधरी ,प्रयोगशाला सहायक अनिल गुप्ता की तैनात है। इन्हीं के सहारे ओपीडी चलती है। अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ वार्ड बॉय का पद चार वर्ष से खाली चल रहा है। अब तक किसी की तैनाती नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ न होने से सबसे ज्यादा परेशानी महिला मरीजों को होती है। प्रतिदिन करीब 25 से 30 मरीज इलाज कराने आते हैं। अस्पताल परिसर के अंदर बना पानी की टंकी वर्षों से खराब है।
खुटहना गांव के महेंद्र प्रताप सिंह, हथिनाश गांव के बहराइची गुप्ता व मदनपुरा गांव के राजू यादव ने बताया कि अस्पताल में मरीजों के लिए जो सुविधाएं होनी चाहिए वह नहीं हैं। दिन में तो किसी तरह से इलाज हो जाता है। मगर, रात में इलाज मिलना संभव नहीं है।
विज्ञापन


...



सीएचसी सहित किसी अस्पताल में महिला डॉक्टर की तैनाती नहीं है। महिला डॉक्टर की तैनाती के लिए उच्चाधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया है। अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है।

डॉ. प्रेमचंद, प्रभारी, सीएचसी गौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें