फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांचवें दिन कोई नकलची नहीं पकड़ा गया

Sun, 11 Feb 2018 12:15 AM IST
बस्ती (ब्यूरो)
विज्ञापन
पांचवें दिन कोई नकलची नहीं पकड़ा गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बस्ती। यूपी बोर्ड परीक्षा के पांचवें दिन शनिवार को भी प्रशासनिक तैयारियां चौकस रहीं। हालांकि पांचवें दिन किसी ने परीक्षा नहीं छोड़ी। हाईस्कूल में संगीत गायन और इंटर में गृह विज्ञान एवं काष्ठ शिल्प विषय की परीक्षा होने के कारण शांति रही।
विज्ञापन


 यूूूपी बोर्ड परीक्षा में अब तक हाई स्कूल के 19678 और इंटरमीडिएट के 8766 सहित कुल 28444 परीक्षार्थी परीक्षा छोड़ चुके हैं। दो बालिकाओं और दो बालकों को नकल करने के आरोप में रसि्टकेट किया जा चुका है। भाई के स्थान पर परीक्षा देने वाले दूसरे भाई को जेल भेजा जा चुका है। पांचवें दिन भी डीएम और एसपी सहित अन्य प्रशासनिक अफसरों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। गायघाट प्रतिनिधि के मुताबिक धनपति देवी आदर्श बालिका इंटर काॅलेज गायघाट की केंद्र व्यवस्थापक नीलम द्विवेदी ने बताया कि प्रथम पाली में इंटरमीडिएट गृह विज्ञान की परीक्षा थी, जो पूर्णतया शांतिपूर्ण माहौल में हुई। में चौधरी चरण सिंह इंटर कालेज धनौवा के प्रबंधक हनुमान चौधरी ने बताया कि विद्यालय में सुरक्षा के नाम पर सिर्फ एक होमगार्ड लगाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें