कोरोना : 719 की रिपोर्ट आई, एक भी पॉजिटिव नहीं
बस्ती। जिले में बुधवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज से आई 719 रिपोर्ट में एक भी पॉजिटिव केस नहीं है। जिले में अब तक 349 की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। एक्टिव केस 41 हैं।
जिले में अब तक 15 की मौत हो चुकी है, जबकि 293 पॉजिटिव की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें ओपेक चिकित्सालय कैली व रुधौली स्थित अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। डीएम आशुतोष निरंजन ने बताया कि अब तक जांच के लिए 11810 नमूने भेजे जा चुके हैं। बुधवार को 483 के नमूने फिर जांच के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजे गए हैं।
अब तक 11310 की रिपोर्ट प्रशासन को प्राप्त हुई है। जबकि पांच सौ रिपोर्ट का इंतजार है। जो रिपोर्ट अब तक आई हैं, उसमें से 10955 निगेटिव हैं। बुधवार को 719 की रिपोर्ट प्रशासन को मिली है। उनमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई।